विश्वरत्न ,डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिन पर जन राष्ट्रीय रेलवे कर्मचारी यूनियन द्वारा अभिवादन
विश्वरत्न ,डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिन पर जन राष्ट्रीय रेलवे कर्मचारी यूनियन द्वारा मंडल के विभिन्न डिपो पर अभिवादन सभा का आयोजन किया गया।बल्हारशाह लॉबी में सुबह 11.00 बजे मुख्य कर्मीदल नियंत्रक श्री. एम. वेंकटेश्वरलू साहब द्वारा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया। मुख्य लोको निरीक्षक श्री आर. एस. नेमाने साहब तथा एम. पुनवतकर ने सभा को संबोधित कर डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर जी के देश तथा मानव कल्याण के प्रति किए गए महान कार्यों पर प्रकाश डाला और उनके कार्यों के पदचिन्हों पर चलकर सभी भारतीयों को प्रेरणा लेकर देश हित के कार्यों की प्रेरणा लेने की जरूरत पर बल दिया।सभा के आयोजन के लिए JRKU बलहारशाह शाखा कोषाध्यक्ष श्री अनिल फुलझेले जी ने अगुवाई की,सभा में कर्मीदल नियंत्रक श्री डी आर नागले, वाई भास्कर राव,तथा श्री डी वासनिक कार्यालय अधीक्षक,श्री प्रशांत वैद्य,श्री.हर्ष म्हस्के,लोको पायलट श्री.विलास मेश्राम,श्री अभिषेक दमके तथा अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे।
माजरी रनिंग रूम में कर्मचारियों द्वारा डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जी को अभिवादन किया गया।श्री अनंत ऊके (अध्यक्ष JRKU CWC) इनके द्वारा डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर उपस्थित कर्मचारी गण को संबोधित किया गया।
वर्धा स्टेशन पर कर्मचारियों द्वारा डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिन पर अभिवादन किया गया।मंडल सहाय्यक विद्युत अभियंता (टी आर ओ) नागपुर ,श्री सौरभ पटेल साहब द्वारा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया,मुख्य कर्मीदल नियंत्रक,वर्धा, श्री विलास ढोमने साहब , JRKU केंद्रीय पदाधिकारी श्री विजय गेडाम तथा आशीष रामटेके ,श्री रोशन पाटिल आदि कर्मचारी गण उपस्थित थे।





0 Comments: